
भारत ने न्यूजीलैंड सीरीज मे किया सूपडा साफ, वनडे मे भारत बना बादशाह
टी-20 में हम पहले से नंबर-1
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों के अंतर से हरा दिया.भारतअब वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम भी बन गई है। टी-20 में हम पहले से नंबर-1 हैं। टेस्ट में हमारी रैंकिंग नंबर-2 है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनका ये फैसला हालांकि गलत साबित हो गया क्योंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने शतक जमाए. रोहित ने 85 गेंदों का सामना कर नौ चौके और छह छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली. शुभमन गिल ने 78 गेंदों का सामना कर 13 चौके और पांच छक्के मारे. आखिरी ओवरों में पंड्या ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया और 38 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवरों में 295 रनों पर ही ढेर हो गई. उसके लिए डेवन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 138 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और आठ छक्कों की मदद से ये रन बनाए.





















