
चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हडकंप
पुलिस जांच मे जुटी, जिला अदालत परिसर में तलाशी अभियान
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता):बडी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी का फोन आने से हडकंप मच गया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया और न्यायाधीशों, वकीलों को बाहर निकाला गया। फोन पर धमकी मिलने से फोन की डिटेल का पता किया जा रहा है। जबकि अदालत मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और बढा दिया गया है।























