
हरियाणा मे विवाहिता साली को भगाकर ले जाना युवक को पडा महंगा, दी गई अमानवीय यातनाएं
वारदात के बाद से पीडि़त समुदाय के लोगों में रोष
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता): हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक को अमानवीय यातनाएं देने का मामला सामने आया है। युवक को विवाहिता साली को भगाकर ले जाना इतना महंगा पडा कि रिश्तेदारों ने उसका अपहरण किया ऐसी ऐसी अमानवीय यातनाएं दी जिसको पढकर ही रूह कांप जाये। बताया जा रहा है कि युवक नग्न करके पीटा, उसके साथ कुकर्म किया। यहां तक कि उसे पेशाब पिलाया। जूतों की माला पहनाई। धरती पर नाक रगड़वाई। नग्न अवस्था में उसकी वीडियो बनाई। इतना सब करने के बाद आरोपी रिश्तेदारों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। दरअसल, पीडि़त व्यक्ति पर उसकी विवाहिता साली को भगा ले आने का आरोप है। मामले की शिकायत करनाल पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके विभिन्न पहलुओं पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।वारदात के बाद से पीडि़त समुदाय के लोगों में रोष है। लोगों ने गांव के व्यक्ति के साथ हुई इस अमानवीय घटना के बाद गांव में बैठक की।























