
सिख कैदियों की रिहाई के लिए मोहाली में 26 जनवरी को निकाला जायेगा रोष मार्च
पंजाब व चंडीगढ पुलिस भी अलर्ट
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता):गणतंत्र दिवस यानि की 26 जनवरी के दिन पंजाब के मोहाली जिले मे गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ और बंदी सिखों की रिहाई के लिए रोष मार्च के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। यह रोष मार्च सुबह 11 बजे से निकाला जाएगा। वही पता चला है कि सिख प्रदर्शनकारी के मार्च को देखते हुए पंजाब पुलिस व चंडीगढ पुलिस भी अलर्ट हो गई है। बता दें कि गत 7 जनवरी से सिख प्रदर्शनकारी गुरुद्वारा अंब साहिब के पास जुटना शुरू हो गए थे।






















