
पंजाब राज्यपाल व चंडीगढ प्रशासक पुरोहित ने उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना का किया उद्घाटन
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के महामहिम व चंडीगढ़ के प्रशासक ने आज वाटर वक्र्स चंडीगढ़ में उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना का उद्घाटन किया। वहीं दूसरी ओर 500 केडब्ल्यूपी का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट धनास लेक पर स्थापित किया गया। इस मौक़े सांसद किरण खेर, प्रशासक के सलाहकार धरम पाल, चंडीगढ़ मेयर अनूप गुप्ता उपस्थिति रहे। फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट को 10 साल के ओ एंड एम सहित कुल 11.70 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया और कुल 3 करोड़ रुपये की लागत से धनास झील चंडीगढ़ में फव्वारों के साथ 500 केडब्ल्यूपी फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र और फव्वारों के लिए 10 साल के ओ एंड एम सहित स्थापित किया गया है।























