
श्री हरमंदिर साहिब मे माथा टेकने पहुंचे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) श्री हरमंदिर साहिब मे आज गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी माथा टेकने पहुंचे। उनके साथ पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राज्य महासचिव विक्रमजीत सिंह चीमा, जीवन कुमार, हरकेश बागा समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। रुपाणी ने श्री हरमंदिर साहिब में पगड़ी बांधकर माथा टेका और सुख शांति के लिए अरदास की।























