
समूचे उत्तर भारत मे फिर करवट लेता मौसम: पंजाब, हरियाणा समेत यूपी में हो सकती है बारिश
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) उत्तर भारत मे फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में आज हल्की बारिश जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव का असर सोमवार से ही दिखना शुरू हो जाएगा। शीतलहर में कमी के बाद सोमवार से इस हफ्ते चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जनवरी को मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी भारत में 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है।























