
यहां रहेगा यातायात प्रतिबंधित
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है परेड की रिहर्सल आज सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी सी-हेक्सागन-इंडिया गेट आज सुबह परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा. आज सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं से यातायात निकलने की अनुमति नहीं होगी. परेड के आवागमन के आधार पर ही यातायात को आवाजाही की अनुमति दी जाएगी.























