पंचकूला पुलिस की बड़ी कामयाबी; भुप्पी राणा गैंग के दो गैंगस्टर अरेस्ट
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भुप्पी राणा गैंग के दो गैंगस्टरर्स को गिरफ्तार किया है. दोनों पंचकुला के श्यामटू में माइनिंग जोन में जबरन दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरसिमरन उर्फ सिमु निवासी गांव नवीपुर, नारायणगढ़ और गुरचरण उर्फ गुना निवासी पारवाला, रायपुररानी हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से एक देसी पिस्टल और 4 राउंड बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों गैंगस्टरों ने पहले भी भूड़ गांव में माइनिंग जोन में वारदात की थी और माइनिंग वालों पर दबाव बनाते थे। पंचकूला पुलिस की सेक्टर 26 स्थित क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया । अपने दोनों आरोपियों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।
























