
चंडीगढ मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता मे पहली बैठक इस तारिख को
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के नए मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में पहली जनरल हाउस बैठक 28 जनवरी को होगी। इसके लिए 23 जनवरी शाम 5 बजे तक नॉमिनेशन मांगे गए हैं। नॉमिनेशन भरने के लिए एमसी के सेक्रेटरी ने सभी चुने हुए काउंसलर्स और शहर की सांसद किरण खेर को लेटर लिखा है।























