
चंडीगढ़ के स्कूलों का समय बदला
पढ़ें, अब कितने बजे खुलेंगे स्कूल ?
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में एक बार फिर बदलाव हुआ है। पहली से पांचवी कक्षा के स्टाफ के लिए सुबह पहली शिफ्ट में 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। जबकि स्टूडेंट्स के लिए दूसरी शिफ्ट में निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 तक है। कक्षा छठी से आगे की कक्षाओं के स्टाफ के लिए मॉर्निंग शिफ्ट का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्टूडेंट्स के लिए निर्धारित समय दूसरी शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 01:15 बजे तक है।
























