
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता)जम्मू कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां कठुआ में एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बिलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल शाम करीब 4:40 बजे हुआ। रिपोर्टों में कहा गया है कि एक टेंपो मैक्सी कैब यात्रियों को लेकर कौग से धनु पैरोल जा रही थी। इस दौरान बरसात के मौसम के चलते फिसलन होने के कारण गाडी 100-150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया























