
हरियाणा मे गन्ने की कीमत बढाने को लेकर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 20 जनवरी (विश्व वार्ता) गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर आज किसानों ने कई जिलों में शुगर मिल पर ताला जडक़र प्रदर्शन किया। रोहतक में अखिल भारतीय किसान सभा ने शुगर मिल भाली आनंदपुर पर ताला जड़ दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार गन्ने की कीमत को नहीं बढ़ती, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। किसान सभा के सचिव सुमित सिंह ने बताया कि सरकार गन्ने की कीमत बढ़ाने में आनाकानी कर रही है। गन्ने की कीमत न बढ़ाकर किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। किसान गन्ने की खेती करने से पीछे हटने लगे है।





















