

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने मोहाली के पूर्व मेयर अमरजीत जीती सिद्धू को दी बडी राहत
पढियें क्या है पूरा मामला
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता):मोहाली के पूर्व मेयर अमरजीत सिंह उर्फ जिती सिद्धू की काउंसलरशिप रद्द करने के मामले में पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। जिती सिद्धू को हाई कोर्ट ने स्टे दे दिया है।उल्लेखनीय है कि इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हाल ही में फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बतां दे कि स्थानीय सराकारों के विभाग ने 15 सितंबर को अरमजीत सिंह जीती सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कहा गया था कि उन्होंने उस सोसायटी को काम दिया है, जिसके वह खुद मैंबर है। ऐसा करना नियमों की उल्लंघना है। इस पर उन्हें 15 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया। इसके बाद मेयर ने सरकार को अपना जवाब पेश करने की जगह 15 दिन की मियाद खत्म होने से 2 दिन पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके नोटिस खारिज करने की अपील की थी।























