
हमीरपुर में मनाया जाएगा पूर्ण राज्यत्व दिवस
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह 25 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पााठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही इस समारोह का शुभारंभ करेंगे तथा भव्य परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.





















