
पंजाब के इस जिले मे फिर मासूम बच्ची बनी दुष्कर्म शिकार
पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 18 जनवरी (विश्ववार्ता) आज समाज बेशक कितना भी विकसित हो गया है लेकिन लोगो की मानसिकता की हदें तक रूह कांप जाती है। पंजाब के लुधियाना में घर के बाहर खेल रही एक 4 साल की मासूम बच्ची को आरोपी साइकिल पर बिठाकर सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म कर सडक़ पर छोडक़र फरार हो गया।
थाना साहनेवाल पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।























