
पंजाब के इस जिले मे फिर लिखे मिले खालिस्तानी नारे
पंजाब का माहौल बिगाडने की कोशिश
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर सूबे का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। लुधियाना फिरोजपुर रोड में स्थित बद्दोवाल नजदीक एक वर्कशाप में खालिस्तान जिंदाबाद का नारे लिखे मिले। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते एस.एस.पी. हरजीत सिंह के आदेशों पर थाना दाखा की पुलिस ने पहले पेंट से लिखा खालिस्तान जिंदाबाद का नारा साफ करवाया और वर्कशाप के मालिक गुरजंट सिंह पुत्र जवाहर सिंह वासी सव्वदी कलां खिलाफ 107/51 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना दाखा के प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह गिल ने बताया कि यह नारा किसने लिखा और कब लिखा इसकी जांच बारीकी से की जा रही है। मंड ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि खालिस्तान जिंदाबाद के नारे अलग-अलग जिलों में लिखकर राज्य का माहौल खराब करने की चालें आतंकवादियों द्वारा चली जा रही है।























