
पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को फिर हाईकोर्ट से बडा झटका
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से एक बार फिर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को झटका दिया है। पासपोर्ट रिन्यू करवाने की याचिका को रद्द कर दिया है। मेहंदी ने याचिका में कहा था कि उनका पासपोर्ट दिल्ली पासपोर्ट दफ्तर में है, जहां रिन्यू की प्रक्रिया पैंडिग है। 16 मार्च को पासपोर्ट की अवधि खत्म हो रही है। याचिका में मांग की गई थी कि अदालत अथाॉरिटी को रिन्यू के लिए कहे, पर हाईकोर्ट ने कहा कि अर्जी में अथॉरिटी को पार्टी नहीं बनाया गया है।























