
एक घंटे के अंदर राहुल गांधी की सुरक्षा में दो बार चूक
नौजवान ने राहुल को लगाया जबरन गले
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में भारत जोडो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में दो चूक हुई है। पहले होशियारपुर में एक युवक दौड़ता हुआ आया और राहुल को जबरन गले लगा लिया। इसके बाद एक अन्य संदिग्ध भी राहुल के काफी करीब आ गया।
जब युवक ने राहुल को गले लगाया तो राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग की मदद से उसे धक्का दे दिया। इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक के लिए जाते समय एक युवक राहुल के तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में आ गया. वे राहुल गांधी के काफी करीब आ गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया, एक तरफ धकेल दिया. ये दोनों घटनाएं एक घंटे के भीतर हुईं।























