चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर और डिप्टी मेयर
धारा 144 हुई लागू
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता) सिटी ब्यूटीफुल को आज अपना नया मेयर मिल जाएगा। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे आज सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले मेयर पद के लिए मतदान में आप और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा. इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए है और नगर निगम भवन, सेक्टर-17, चंडीगढ़ और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दिया है.
बता दें कि सासंदों का वोट मिलाकर बीजेपी के खाते में पहले से ही 15 वोट हैं. वहीं आम आदमी पार्टी के पास केवल जीते हुए 14 पार्षदों का ही साथ है. ऐसे में बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है.