भाजपा, हरियाणा सोशल मीडिया विभाग की टीम घोषित
चंडीगढ़ 15 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी ,हरियाणा के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने विभाग के कार्य के सुचारु संचालन के लिए आज यहाँ प्रदेश टीम की घोषणा की । ये नियुक्तियाँ तुरंत प्रभाव से लागू होंगी ।
उनके अनुसार प्रदेश सह-प्रमुख रामबीर भाटी गुरुग्राम व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी होंगे। बाकी प्रदेश टोली सदस्यों की नई जिम्मेदारी इस तरह होगी – तरुण शर्मा, प्रभारी (सोनीपत लोकसभा तथा व्हाट्सप्प वर्टिकल), ऐ.के. शर्मा प्रभारी (रोहतक व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र), मलकीयत सिंह प्रभारी (करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र), संदीप आजाद प्रभारी (हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र तथा इंस्टाग्राम वर्टिकल), दीपक ओबेरॉय प्रभारी (अंबाला लोकसभा क्षेत्र), विकास चोपड़ा प्रभारी (फेस्बुक वर्टिकल), सुमित वोहरा प्रभारी (ट्विटर वर्टिकल), विक्रम शर्मा प्रभारी (कू व यूट्यूब वर्टिकल) ।
सोशल मीडिया विभाग के जिला प्रमुख इस तरह बनाए गए हैं – संजीव सैनी (अंबाला), सुनील डावर (भिवानी), भुनेश गोयल (चरखी दादरी), जगदीप मोंगा (फतेहाबाद), अनिल कैरों (हिसार),आकेश नेहरा (झज्जर), पुरुषोतम आर्य (जींद), ललित शर्मा (कैथल), बब्बू मंजूरा (करनाल), राकेश यादव (महेंद्रगढ़), मनोज छोंकर (नूह),आकाश जाटव (पलवल), अभिषेक कौशिक (पंचकूला), इंजी रविंद्र रावल भलौर (पानीपत), नीरू भारद्वाज (रेवाड़ी), श्रीमती आशा शर्मा (रोहतक), राजेन्द्र रेणु (सिरसा), जगवीर जैन (सोनीपत), विपिन साहनी (यमुनानगर)।
डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि यह टीम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ से विचार विमर्श के बाद घोषित की गई है । उन्होंने आशा प्रकट की कि नयें पदाधिकारी श्री धनखड़ के ध्येय मंत्र अपना “सर्वोत्तम दीजिए और दूसरों से सर्वोत्तम लीजिए” की भावना के अनुसार काम कर के विभाग के कार्य को आगे बढ़ाए ।





















