
भारत जोडो यात्रा मे शामिल हुए दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा मे आज दिवंगत पंजाबी गायक और राजनेता सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह आज पंजाब से होकर गुजर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. बता दें कि पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा में सिद्धू मूसेवाला की कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी.
यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और माथा टेका। गौरतलब है कि सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया था। सांसद चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा को फिर से शुरू किया गया है। बात अगर भारत जोड़ो यात्रा की करें तो आज इस यात्रा का 131वां दिन है. यह यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है.























