
गांधी स्मारक भवन में धोखाधडी मामला:मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भेजा इतने दिनों के पुलिस रिमांड पर
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित गांधी स्मारक भवन के पूर्व इंचार्ज देव राज त्यागी को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ने 3 दिनों का रिमांड लिया है। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। त्यागी समेत दर्जन भर से ज्यादा आरोपियों पर भवन के पैसे में घपला करने का आरोप है। मामले में अभी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मामले में कुल 15 आरोपी हैं। 16 अक्तूबर, 2022 को त्यागी की कांट्रैक्चुअल सेवाओं को खत्म कर दिया गया था। चंडीगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाज़ी, ट्रैसपासिंग और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।























