• Latest
  • Trending

जनता दरबार में एक्शन मोड में गृह मंत्री अनिल विज

4 years ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

3 hours ago
ਜਾਗਤ ਜੋਤ ਸਤਿਕਾਰ ਸੋਧ ਐਕਟ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਭਲਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਗਠਿਤ ਮਾਹਿਰ ਕਮੇਟੀ ਨਾਲ ਕਰੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

ਜਾਗਤ ਜੋਤ ਸਤਿਕਾਰ ਸੋਧ ਐਕਟ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਭਲਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਗਠਿਤ ਮਾਹਿਰ ਕਮੇਟੀ ਨਾਲ ਕਰੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

3 hours ago
IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ

IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ

5 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ, ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ, ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

5 hours ago
ਦਿੱਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਰਾਹਤ! ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਪੱਧਰ ਵਿੱਚ ਕਮੀ ਆਉਣ ‘ਤੇ ਹਟਾਈਆਂ GRAP-3 ਪਾਬੰਦੀਆਂ

ਦਿੱਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਰਾਹਤ! ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਪੱਧਰ ਵਿੱਚ ਕਮੀ ਆਉਣ ‘ਤੇ ਹਟਾਈਆਂ GRAP-3 ਪਾਬੰਦੀਆਂ

5 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ‘ਨੋ ਕੈਸ਼, ਨੋ ਫਰਮਾਇਸ਼’ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਤਹਿਤ 10 ਲੱਖ ਨਵੇਂ ਸਮਾਰਟ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਜਾਰੀ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ‘ਨੋ ਕੈਸ਼, ਨੋ ਫਰਮਾਇਸ਼’ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਤਹਿਤ 10 ਲੱਖ ਨਵੇਂ ਸਮਾਰਟ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਜਾਰੀ

5 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

6 hours ago
ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ, ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਜਲਦ ਨਿਪਟਾਰੇ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼

ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ, ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਜਲਦ ਨਿਪਟਾਰੇ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼

6 hours ago
ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਵੱਲੋਂ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਵੱਲੋਂ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ

6 hours ago
‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਦਾ 301ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 520 ਥਾਂਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 199 ਕਾਬੂ

‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਦਾ 301ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 520 ਥਾਂਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 199 ਕਾਬੂ

6 hours ago
ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ 450 ਕਲਰਕਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ; 2500 ਅਪ੍ਰੈਂਟਿਸਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤਕਨੀਕੀ ਸਿਖਲਾਈ: ਬਿਜਲੀ ਮੰਤਰੀ ਸੌਂਦ

ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ 450 ਕਲਰਕਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ; 2500 ਅਪ੍ਰੈਂਟਿਸਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤਕਨੀਕੀ ਸਿਖਲਾਈ: ਬਿਜਲੀ ਮੰਤਰੀ ਸੌਂਦ

6 hours ago
Quad Summit : ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ; ਮਨੀਲਾ ‘ਚ ‘ਕਵਾਡ’ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

Quad Summit : ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ; ਮਨੀਲਾ ‘ਚ ‘ਕਵਾਡ’ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

6 hours ago
Hindi News
English News
Wednesday, November 18, 2026
No Result
View All Result
14 °c
Chandigarh
19 ° Wed
19 ° Thu
19 ° Fri
20 ° Sat
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

जनता दरबार में एक्शन मोड में गृह मंत्री अनिल विज

January 15, 2023
in हिन्दी न्यूज़

जनता दरबार में एक्शन मोड में गृह मंत्री अनिल विज

कबूतरबाजी मामले में आरोपी को थाने में बिठाकर चाय पिलाने वाले पूंडरी थाने के दो मुलाजिम सस्पेंड, एंबुलेंस चालकों से पैसे मांगने के आरोप में पानीपत सिटी थाना प्रभारी बलराज सस्पेंड

गृह मंत्री अनिल विज को कबूतरबाजी मामले में महिला फरियादी ने जनता दरबार में दिखाई थाने में बैठे उस आरोपी की वीडियो जिस आरोपी को पुलिस ने नहीं किया था गिरफ्तार

गृह मंत्री की कड़ी फटकार के एक घंटे के भीतर कैथल पुलिस ने पकड़ा आरोपी, दरबार में ही डीजीपी ने गृह मंत्री को दी जानकारी

57 लाख रुपए ठगी के मामले में पंचकूला डीएसपी के रीडर को हटाने के निर्देश दिए गृह मंत्री अनिल विज ने

शनिवार गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में प्रदेशभर से छह हजार से ज्यादा शिकायतें पहुंची, देर सांय तक चला दरबार, विभिन्न शिकायतों पर मंत्री विज ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

चंडीगढ़, 15 जनवरी – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज आज अम्बाला में आयोजित अपने जनता दरबार में एक्शन मोड में नजर आए। कैथल के पूंडरी थाने में कबूतरबाजी के फरार चल रहे आरोपी को थाने में ही दो मुलाजिमों द्वारा चाय पिलाने की वीडियो महिला फरियादी ने दिखाई तो मंत्री विज ने तुरंत प्रभाव से दोनों मुलाजिमों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए। इसी तरह, पानीपत में एंबुलेंस चालकों द्वारा सिटी थाना प्रभारी बलराज पर 10 हजार रुपए प्रति एंबुलेंस मांगने के आरोप के अंतर्गत गृह मंत्री ने सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में कबूतरबाजी मामले को लेकर उन्होंने कैथल एसपी को भी कड़ी फटकार लगाई। फटकार लगाते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसपी साहब “थाने में आरोपी को चाय पिलाई जा रही है और आप कह रहे हो कि आरोपी मिल नहीं रहा। अपराधी थाने में पैर-पसार कर बैठे हैं, दोनों मुलाजिमों को तुरंत सरस्पेंड करो, अपराधी क्या ऐसे थाने में बैठेंगे। मैं क्या थाना बंद कर दूं, ऐसा कैसे हो सकता है, एसपी साहब ऐसा कैसे हो सकता है, क्या प्रदेश में गुंडे राज करेंगे, मुझे तुरंत कार्रवाई चाहिए।”

कैथल से आई महिला फरियादी ने गृह मंत्री अनिल विज को कबूतरबाजी मामले में शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि 25 लाख रुपए की ठगी के मामले के आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं रही है। मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी सरेआम घूम रहा है और पुलिस मुलाजिम आरोपी को थाने में ही बिठाकर चाय पिला रहे हैं। महिला ने गृह मंत्री विज को आरोपी के थाने में बैठे होने का वीडियो भी दिखाया। पुलिस के इस रवैये से खफा हुए गृह मंत्री ने तुरंत एसपी कैथल को फोन कर पहले उन्हें कड़ी फटकार लगाई। गृह मंत्री अनिल विज की फटकार के एक घंटे के भीतर डीजीपी पीके अग्रवाल ने गृह मंत्री अनिल विज को आरोपी की जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, पानीपत से आए एंबुलेंस चालकों ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उन्हें एंबुलेंस चलाने की एवज में सिटी थाना प्रभारी बलराज द्वारा 10 हजार रुपए प्रति एंबुलेंस के मांगे जा रहे हैं। मंत्री विज ने मामले में पानीपत एसपी को फोन कर थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

शनिवार अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार में प्रदेशभर से छह हजार से ज्यादा फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे जिन पर कार्रवाई के दिशा-निर्देश गृह मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए। जनता दरबार देर सांय तक जारी रहा।

57 लाख की ठगी, डीएसपी के रीडर को हटाने के निर्देश दिए गृह मंत्री अनिल विज ने

जनता दरबार में फरियादी ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसने 57 लाख रुपए में कोठी का सौदा किया था। मगर आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई थी, मगर अब तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। फरियादी का आरोप था कि डीएसपी के रीडर ने उससे केस दर्ज करने की एवज में दो लाख की मांग की, उसने यह राशि नहीं दी और अब तक उसका केस दर्ज नहीं हुआ है। मामले में गृह मंत्री विज ने डीएसपी के रीडर को सीट से हटाने, मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

पोक्सो के मामले में आरोपी को शाम तक गिरफ्तार करने के निर्देश एसपी झज्जर को

गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष झज्जर से आए सैन्य जवान ने शिकायत देते हुए बताया कि रेप के मामले के आरोपी को झज्जर पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले को लेकर पूरे परिवार में रोष है। इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने झज्जर एसपी को फोन कर फटकार लगाते हुए कहा कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका है। उन्होंने एसपी को सख्त आदेश दिए कि आरोपी को आज शाम तक गिरफ्तार करें ताकि फरियादी को न्याय मिल सके।

नूंह में कंप्यूटर आपरेटर को हटाकर अन्य को नौकरी पर लगाया, एसीएस हेल्थ को जांच के निर्देश

नूंह से आए फरियादी युवक ने बताया कि वह नूंह अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर 2014 से कार्यरत था, मगर अधिकारियों ने 2018 में उसे हटा दिया। इसके बाद दो अन्य युवक पैसे लेकर रख लिए गए जबकि उसे जानबूझकर हटाया गया। मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री विज ने स्वास्थ्य विभाग के एसीएस को जांच के निर्देश दिए।

फौजी के भाई से मारपीट मामले में मंत्री विज फौजी से बोले, “तुम अपनी ड्यूटी करो, मैं तुम्हारे लिए लडूंगा”

गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष हिसार से आए सैन्य जवान ने बताया कि उसके भाई से कई युवकों ने मारपीट की, मगर उसके भाई की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फौजी ने कहा कि वह बार्डर पर लड़े या सिस्टम से। इस पर गृह मंत्री  अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए फौजी से कहा कि “तुम बार्डर पर ड्यूटी दो, मैं तुम्हारे लिए लडूंगा, तुम्हे चिंता करने की जरूरत नहीं”। फौजी की शिकायत पर गृह मंत्री ने आईजी हिसार को इस मामले में अन्य जिले की एसआईटी बनाकर जांच के निर्देश दिए।

अन्य मामलों में कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में अन्य मामलों में भी मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। चरखी दादरी से आए एक व्यक्ति ने उसकी भाभी के साथ मारपीट के मामले में बनाई गई एसआईटी में उसी पुलिस अधिकारी को शामिल किया गया है जिसके खिलाफ उन्होंने शिकायत दी थी, मामले में मंत्री विज ने अधिकारी को एसआईटी से हटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, हजारों अन्य शिकायतों पर भी उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में आने वाली जनता का रखा गया पूरा ध्यान

अत्याधिक सर्दी की वजह से जनता दरबार में इस बार विशेष प्रबंध किए गए थे। जनता को सर्दी से बचाने के लिए कवर टेंट लगाया गया साथ ही टेंट में कई हीट पिल्लर लगाए गए। इसके अलावा, रोटी बैंक की ओर से जनता दरबार में आने वाले लोगों को चाय भी पिलाई गई।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

by Jaspreet Kaur
November 17, 2026
0

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 17 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ...

Most Popular

Entertainment: ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਕੰਸਰਟ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ

Entertainment: ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਕੰਸਰਟ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ

by Ranjit Singh
4 weeks ago
0

Entertainment: ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਕੰਸਰਟ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 23 ਅਕਤੂਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 