PM मोदी आज 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना को बड़ा तोहफा देंगे। पीएम सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे। पोंगल के शुभ अवसर पर सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली इस ट्रेन की शुरुआत होगी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैं इस विश्व स्तरीय ट्रेन को उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं जो इन दो तेलुगु भाषी लोगों को जोड़ेगी।