
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस पर हमलों की लगातार बढ़ती घटनाएं
एक और एएसआई को कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट
कुछ दिन बाद होने वाले थे रिटायर्ड
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस पर हमले और उनकी हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस के एएसआई 59 वर्षीय उपनिरीक्षक लातूर सिंह की कथित तौर पर एक कार की चपेट में आने से ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गई। वह कुछ दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे मध्य जिले में चांदनी महल थाने में तैनात लातूर सिंह को रिंग रोड पर राजघाट और शांतिवन सिग्नल के बीच एक कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को भी पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि गाड़ी पर हरियाणा की पंजीकरण संख्या दर्ज है।























