
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ऑफिस पर सीबीआई ने मारा छापा
डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दिल्ली सचिवालय में स्थित ऑफिस पर सीबीआई ने छापा मारा है.डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर दावा किया ”आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुंची है. उनका स्वागत है. इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलाशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली. मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला हैं न मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है. ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है.”























