
चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पर 6 साल की मासूम बच्ची की लाश मिलने से मचा हडकंप
पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पर आज उस समय हडकंप मच गया जब चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 के पास रेलवे ट्रैक पर 6 साल की मासूम बच्ची की लाश मिली। शव मिलने के घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी । बच्ची अपने परिवार के साथ राम दरबार फेस 2 में रहती थी। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार ने मधु की लाश होने की पुष्टि की। मधु का पैर कटा हुआ थफिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इसे किडनैपिंग का केस मान कर भी केस का जांच को आगे बढ़ा रही है।























