
इस वक्त की बडी खबर
केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है किकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागरपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। नागपुर पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, 10 मिनट के अंदर दो कॉल आए, जिसमें धमकी दी गई।























