
चंडीगढ मेयर चुनाव: भाजपा और आप मे होगा कडा मुकाबला
कांग्रेस पार्षदो ने कसौली में डाला डेरा
हमारे पास जीत के पूरे आंकडे: भाजपा प्रदेश प्रभारी
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ मेयर चुनाव मे अब भाजपा और आप मे कडा मुकाबला होगा। पता चला है कि मेयर चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की अपने सभी छह पार्षदों को लेकर कसौली चले गए हैं। अब मैदान मे भाजपा और आप है। भाजपा और आप एक-दूसरे के खेमे में सेंधमारी करने का प्रयास करेंगे। दोनों ही पार्टियों की ओर से हो रहे दावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने पार्षदों को शहर से बाहर भेजना बेहतर समझा। वही भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सूद ने कहा हे कि हम लगातार आठवीं बार मेयर समेत तीनों पदों पर भाजपा के उम्मीदवार काबिज होंगे। विकास के लिए हमें कोई वोट डालना चाहे तो हम स्वागत करते हैं। हमारे पास जीत के पूरे आंकड़े हैं। वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को समर्थन करने का यह नया तरीका है। न शहर में रहेंगे और न वोट डालेंगे। लोगों के साथ कांग्रेस छलावा कर रही है। चुनाव में आकर नोटा को चुने लेकिन जिसने जिताया उसकी उम्मीदों पर तो खरा उतरे।























