
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा तोहफा देते हुए ओपीएस बाहल करने का ऐलान किया हैं। कांगेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले ही 10 गारंटियों में पहली गारंटी में ओपीएस बहाल करने की बात कहीं थीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताने पर प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. हिमाचल में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर हिमाचल कैबिनेट ने मुहर लगा दी है.























