ओडिशा में एक हैरान कर देने वाला मामला: पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) ओडिशा में पुलिस को लापता ओडिशा की 26 वर्षीय महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव कटक जिले के गुरुदीजाटिया थाना क्षेत्र के घने जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। स्वैन 11 जनवरी से लापता थी। यह जंगल हाथियों का निवास स्थान है। क्रिकेटर की फैमिली ने आरोप लगाया है बेहतर खेल प्रदर्शन के बावजूद नेशनल लेवल के लिए उसकी टीम में सिलेक्शन नहीं किया गया। इससे वो आहत थी। आरोप लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है
























