
आईसीसी महिला अंडर-19 वल्र्ड कप का आज से आगाज
भारत आज भिडेगा मेजबान साउथ अफ्रीका से
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) आज से आईसीसी महिला अंडर-19 वल्र्ड कप का आगाज हो रहा है। 20 ओवर फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत मेजबान टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा । मैच शाम 5:15 बजे से बेनोनी के स्टेडियम में होगा। 16 टीमों के टूर्नामेंट में कुल 41 मैच होंगे। 29 जनवरी को फाइनल खेला जाएगा।





















