
भारतीय हॉकी टीम ने वल्र्ड कप में जीत की आगाज के साथ रचा इतिहास
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) हॉकी वर्ल्ड कप 2023 ओडिशा में खेला जा रहा है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 13 जनवरी को अपने पहले मैच में धमाकेदार जीत हासिल की. इस जीत के आगाज के साथ भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया. पहला मैच भारत का स्पेन के साथ था. इस मैच में भारत ने 2-0 से स्पेन को करारी शिकस्त दी. भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने पहले हॉफ में ही दो गोल दाग दिये. इसके बाद स्पेन को एक भी गोल करने नहीं दिया.





















