
पंजाब में नवविवाहित जोडो ने की खुदकुशी,परिजनों के उडे होश
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला फऱीदकोट में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां नवविवाहित दंपत्ति ने जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी लगभग अढ़ाई माह पहले ही हुई थी।
जानकारी के अनुसार स्थानीय टीचर कालोनी निवासी लगभग 25 वर्षीय सोनू व उसकी पत्नि शहनाज़ अपने परिवार के साथ ही रहते हैं और 9 जनवरी की रात को खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चले गए थे। । इस संबंध में जांच अधिकारी ए.एस. आई इकबाल चंद ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिए हैं।





















