
गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे पंजाब मे अलर्ट जारी
डीजीपी ने दिये समूचे राज्य में पुलिस को नाकाबंदी जारी रखने के निर्देश
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) गणतंत्र दिवस मे कुछ ही दिन शेष बचे जिसे देखते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पूरे सूबे मे कडी सुरक्षा जारी करने के निर्देश जारी कर दिये है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने गणतंत्र दिवस को देखते हुए समूचे राज्य में पुलिस को नाकाबंदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों फगवाड़ा में हुई घटना के बाद भी डी.जी.पी. ने सभी जिलों के एस.एस.पीज के साथ-साथ महानगरों के पुलिस कमिश्नरों व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने के लिए कहा था।उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का मुख्य लक्ष्य राज्य में शांति व्यवस्था को हर हाल में कायम रखना है और जो भी इसमें विघ्न डालेगा उसके खिलाफ पंजाब पुलिस सख्ती से पेश आएगी।























