
हमीरपुर में शार्ट सर्किट से दर्दनाक हादसा
मां और दो मासूम बेटियों की जलकर मौत
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. यहां एक मकान में आग लगने से मां और उसकी दो मासूम बेटियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. माना जा रहा है कि घर में लगे हीटर से शॉर्ट सर्किट हुआ और घर में आग लग गई. फिलहाल मामले की जांच जारी है.आस-पास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक तीनों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।























