
पंजाब मे दूसरे दिन कडी सुरक्षा के बीच भारत जोडो यात्रा शुरू
राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम चन्नी व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वंडिग चले साथ साथ
यात्रा मे सुरक्षा के कडे प्रबंध
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) पंंजाब में दूसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। साहनेवाल मे राहुल गांधी के साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दिख रहे हैं। यात्रा मे सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गये है। पंजाब में यात्रा के दूसरे दिन भी बदलाव किया गया। सुरक्षा कारणों के चलते सुबह स्टार्ट पॉइंट को जसपालों से 1 कि.मी. आगे कद्दो चौक और समय 7 बजे से किया गया। आज इवनिंग वॉक को नहीं रखा गया है।























