
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) कर्नाटक के हुबली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ होगा. केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज इसकी घोषणा की. 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है.इसका आयोजन कर्नाटक सरकार के सहयोग से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है.





















