
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज कोलकाता में
भारत उतरेगा सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से
चंडीगढ 12 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत-श्रीलंका के बीच कोलकत्ता मे आज दूसरा वनडे मैच खेला जायेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर यह मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है। उसे आखिरी हार 1997 में मिली थी। इस मैदान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। बतां दें कि इससे पहले पहले मैच मे भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया था। इस मुकाबले में विराट (113 रन) ने 45वां वनडे शतक जमाया। जबकि कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) ने 47वां वनडे अर्धशतक बनाया।





















