
चंडीगढ प्रशासन अब जरूरतमंद बेटी के विवाह मे इतने हजार रूपये की देगा शगुन राशि
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ प्रशासन अब जरूरतमंद बेटी के विवाह मे 31 हजार रूपये की शगुन राशि देगा। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी। इसके तहत शहर की महिला स्ट्रीट वेंडर, दिव्यांग, विधवा और एएवाई कार्ड धारक महिलाओं की दो बेटियों की शादी के लिए प्रशासन 31 हजार रुपये की मदद देगा। योजना का लाभ लेने के लिए समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा विभाग की निदेशक के कार्यालय से भी आवेदन फॉर्म को हासिल किया जा सकता है और भरने के बाद उसे जमा कराया जा सकता है।























