
हरियाणा में मंत्रियों के विभागों में कर दिया बड़ा फेरबदल
विज से लिये दो विभाग, कंवर पाल गुज्जर की शक्ति को बढाया
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में विभागों के पुनर्गठन के बाद मंत्रियों के मंत्रालय में फेरबदल किया गया। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिसूचना जारी की। गृह और स्वास्थ्य विभाग मंत्री अनिल विज से दो विभाग कम कर दिये है। विज के पास अब गृह, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, कंवरपाल गुर्जर पहले के मुकाबले और पावरफुल हुए हैं। उनके पास मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बाद सबसे अधिक पांच विभाग रहेंगे। वही दुवर्यव्हार के मामले में घिरे मंत्री संदीप सिंह के पास अब केवल छपाई और स्टेशनरी विभाग बचा है। पहले वे खेल मंत्री थे। मगर अब खेल विभाग सीएम के पास रहेगा।























