
कई दिनो से गुम हुए 6 साल के मासूम को पुलिस ने ढंूढा, परिजनों की आई सांस मे सांस
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ मे कई दिनो से लापता 6 साल के मासूम को चंडीगढ पुलिस ने ढंूढ निकाला जिससे परिजनो की सांस मे सांस आ गई। मासूम के लापता होने से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल था जोकि बच्चा मिल जाने से बेहद ही खुश है। मामला सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी गांव का है सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। पुलिस की तरफ से बताया कि छह जनवरी को केस दर्ज होने के बाद एक टीम बनाई गई और खोजबीन शुरू हुई।





















