
हरचंद सिंह बरसट ने जारी किया आधुनिक ग्रामीण मिनी ओलम्पिक जरखड़ गेम्स का पोस्टर
चंडीगढ़,11 जनवरी कोका-कोला,एवन साइकिल द्वारा प्रायोजित,मालवा की बहुचर्चित 35वीं आधुनिक ग्रामीण मिनी ओलंपिक जरखड़ गेम्स की शुरुआत 27 जनवरी से होगी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन 29 जनवरी को होगा।
पंजाब सरकार की ओर से मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू,जगरूप सिंह जरखड़ सहित अन्य आयोजकों ने जरखड़ गेम्स का पोस्टर जारी किया गया। उनके साथ साहिबजीत सिंह जरखड़,परमदीप सिंह व अन्य मैनेजर विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि जरखड़ गेम्स हमारी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। पंजाब सरकार खेलों को हर संभव मदद करेगी।
जरखड़ गेम्स में कबड्डी ऑल ओपन, कबड्डी निरोल वन विलेज ओपन,हॉकी 6-ए साइड बॉयज, हॉकी गर्ल्स 7-ए साइड,हॉकी अंडर 14 बॉयज, वॉलीबॉल शूटिंग,कुश्ती आदि मुकाबले होंगे।
उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को नायब सिंह ग्रेवाल जोधा की याद में ऑल ओपन कबड्डी कप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 8 नामित क्लब भाग लेंगे। धर्म सिंह जरखड़ एक पियूर गांव ओपन के मुकाबले 28 जनवरी को होंगे। इसके अलावा महेंद्र प्रताप सिंह ग्रेवाल की याद में लड़कों व लड़कियों का हॉकी कप भी कराया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को 5 मोटरसाइकिल, 50 साइकिल एवं कबड्डी ऑल ओपन की विजेता टीम को 1 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपविजेता को 75 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा कबड्डी निरोल एक गांव (पिंड) ओपन,लड़कों व लड़कियों की विजेता हॉकी टीम को 35-35 हजार, उपविजेता को 25-25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।





















