
पंजाब मे युवती की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक ने खुद को भी मारी गोली
इलाके मे मचा हडकंप
चंडीगढ 10 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले के पुरहिरा गांव में उस समय हडकंप मच गया जब एक युवक ने युवती को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक ने अमरप्रीत नामक युवती जिसकी आयु 28 वर्ष है के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लडक़े को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।























