
सम्मेद शिखर को लेकर नया विवाद शुरू
चंडीगढ 10 जनवरी (विश्ववार्ता) सम्मेद शिखर को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है. पारसनाथ के सम्मेद शिखर पर संथाल आदिवासियों ने अपना दावा कर दिया है. आदिवासियों का कहना है कि यह संथाल आदिवासियों का ‘मरांग बुरू’ तीर्थ स्थल है. इसलिए भारत सरकार और झारखंड सरकार मिलकर इसे संथालियों का तीर्थ स्थल घोषित करे, नहीं तो देश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा. 17 जनवरी से आंदोलन की शुरुआत करने का ऐलान किया गया है. 17 जनवरी को 5 राज्यों के 50 जिलों में एकसाथ धरना -प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद भारत बंद की घोषणा की जायेगी.





















