
हरियाणा सरकार ने तुंरत प्रभाव से 1 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्था्नांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक खेमका को अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी लगाया गया है। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) श्री अमित कुमार-।। को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), कैथल और एचएसवीपी, कुरुक्षेत्र के संपदा अधिकारी श्री मयंक भारद्वाज को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र शर्मा को कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।























