पंजाबी सिंगर रंजीत बावा के पीए की सड़क हादसे में मौत
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए डिप्टी बोहरा की हादसे में मौत हो गई है। हादसा नेशनल हाईवे नंबर वन पर गांव लिद्दड़ां के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार बोहरा की गाड़ी गांव लिद्दड़ां के पास एक पिल्लर के साथ टकरा गई जिससे बावा के पीए की मौके पर ही मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें बीती रात 12 बजे के करीब सूचना मिली कि एक ब्रिजा कार तेज रफ्तार के साथ जा रही थी।