
पंजाब मे एक ही परिवार के 5 सदस्यों की सडक़ हादसे मौत से मचा हडक़ंप
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के बटाला-जालंधर रोड पर स्थित गांव मिशरपुरा के समीप सडक़ हादसे में अढ़ाई साल की बच्ची सहित परिवार के 5 लोगों की सडक हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्चा और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी फिर मेहता से बटाला की तरफ जा रहे एक टिप्पर से जा टकराई। इसके चलते कार सवार आशू सिंह, शिंदर कौर, गगनजोत कौर, परमजीत सिंह, सीरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोपाल सिंह और मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया।























