कोलकाता में आज से G-20 की पहली बैठक
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज से 11 जनवरी तक जी 20 की बैठक से की पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में भारत समेत 19 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। जी-20 की पहली बैठक आज न्यू टाउन के विश्व-बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगी। विदेश मंत्रालय में सलाहकार चंचल सरकार ने कहा कि जी20 इंडिया के फिनांस ट्रैक के तहत ग्लोबल पार्टनरशिप फार फाइनेंशियल इनक्लूजन (जीपीएफआइ) वर्किंग गु्रप की देश में यह पहली बैठक है, जो कोलकाता में होने जा रही है।